Breaking News

बीएमसी जलविभाग का अधिकारी 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

पहले काटा दुकान का कनेक्शन फिर जोड़ने के लिए मांगी रिश्वत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। मुंबई महानगर पालिका के जल विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एक बार फिर उजागर हो गया है। मनपा के पश्चिम विभाग अंधेरी पश्चिम में हाइड्रोलिक विभाग के इंजीनियर द्वारा एक दुकान का बिल जमा नहीं करने पर पहले नल कनेक्शन काट दिया गया। बाद उसे जोड़ने के लिए दुकानदार को चक्कर लगवाया गया।  एंटी करप्शन ब्यूरो में दिए शिकायत के अनुसार नल कनेक्शन जोड़ने के लिए 1 लाख 80 हजार रुपए की डिमांड की गई। ( BMC Water Department official arrested while accepting a bribe of ₹40,000)

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाया और निरीक्षक नंदन मोरे को 40 हजार रुपए की पहली किश्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह राशि के पश्चिम विभाग के पर्यवेक्षक विनोद राठौड के कहने पर स्वीकार की इसलिए राठौड़ को भी आरोपी बनाया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारी के अनुसार राठौड़ अभी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button