Breaking News

आज हुआ लालबाग के राजा का मुख दर्शन, भक्तों में उमड़ा उत्साह

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति बप्पा लालबागचा राजा का आज पहला मुख दर्शन हुआ। शाम 7 बजे बप्पा के मुख से पर्दा हटते ही पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। (Lalbaugcha Raja’s face revealed today; enthusiasm surges among devotees)

इस साल मंडल अपने 93वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। गणेशोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर गणेश चतुर्थी से होगी और 25 सितंबर अनंत चतुर्दशी को विसर्जन होगा, लेकिन उससे पहले आज हुए प्रथम दर्शन को देखने हजारों भक्त लालबाग मार्केट में उमड़े।

मंडल की स्थापना 1934 में हुई थी। मान्यता है कि लालबाग के कोली और व्यापारी समुदाय ने बाजार के लिए जगह की मन्नत मांगी थी, जो पूरी होने पर उन्होंने बप्पा की स्थापना की। तभी से लालबागचा राजा को नवसाला पावणारा यानी मन्नतें पूरी करने वाला राजा कहा जाता है।

मुख दर्शन के बाद अब दर्शन की तैयारी तेज हो गई है। 14 सितंबर से सामान्य दर्शन सुबह 5 बजे से शुरू होंगे, मुख दर्शन और चरण स्पर्श की लाइन सुबह 6 बजे से खुलेगी। चरण स्पर्श के लिए 5 से 6 घंटे का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है।

Related Articles

Back to top button