युवा आईएएस के हाथ मनपा स्वास्थ्य विभाग की कमान, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की खैर नहीं
आम जनता के हित में काम पर रहेगा जोर

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. मुंबई मनपा का स्वास्थ्य विभाग पिछले दो वर्ष से खुद बीमार चल रहा है.मनपा के स्वास्थ्य विभाग का 7191.13 करोड़़ रुपए है. इस बजट को भ्रष्ट अधिकारी सूखी लकड़ी समझ कर दीमक की तरह चाट गए. जिस बजट का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए था वह अधिकारी उठा रहे हैं. क्योंकि उसको रोकने वाला कोई नहीं है. मनपा के अतिरिक्त आयुक्त डॉ सुधाकर शिंदे का तबादला कर दिया गया है. उनका चार्ज युवा आईएएस अभिजीत बांगर को दिया गया है. अभिजीत बांगर के पास मनपा का प्रोजेक्ट विभाग पहले से है, अब वे स्वास्थ्य विभाग भी संभालेंगे. (Young IAS officer takes command of Municipal Corporation health department)
ऊर्जा से ओतप्रोत युवा अधिकारी के हाथ में स्वास्थ्य विभाग की कमान आने से जहां भ्रष्ट अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी रहेगी वहीं आम लोगों के हित में निर्णय लेने पर जोर रहेगा.




