बीएमसी शिक्षक ने स्कूल की पांच नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुराचार
शिकायत के शिक्षक गिरफ्तार

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई को भाईवाड़ा स्थित मुंबई महानगरपालिका स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक द्वारा अपनी पांच छात्राओं के साथ दुराचार करने का सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। विधानसभा अधिवेशन के दौरान हुए इस पाशविक घटना को अंजाम दिया गया। शिकायत के बाद रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। (BMC teacher allegedly molested five minor female students of the school)
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी शिक्षक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर बीएनएस और पॉक्सो की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद मुंबई में हड़कंप मच गया है। परिजनों की शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। नाबालिग छात्राओं ने अपने शिक्षक द्वारा किए गए यौन शोषण की जानकारी परिजनों को देने के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी को कठोर सजा देने की मांग की जा रही है।
स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं भी सुरक्षित नहीं हैं। आखिर किस पर भरोसा किया जा सकता है।




