धारावी में LPG सिलेंडर में लगी आग, दो बच्चे सहित 4 लोग झुलसे
dharavi-lpg-cylinder-fire-4-injured-sion-hospital-06-sep-2026

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई ,मुंबई के धारावी इलाके में देर रात LPG सिलेंडर हादसा हो गया। घटना सायन-धारावी लिंक रोड, राजीव गांधी नगर, राजीव गांधी स्पोर्ट्स क्लब के पास की है। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MFB से मिली जानकारी के अनुसार, 06.09.2026, 01:39 पर आग की सूचना मिली। आग एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला इमारत के रूम नंबर 43 में रखे *Bharat Gas के LPG सिलेंडर* में लगी थी। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
पुलिस वैन से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस वैन से तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया।सायन अस्पताल के AMO डॉ. चैतन्य के अनुसार घायलों की पहचान 1. *पूनम जायसवाल (F/30)* – 30% Burns, 2. *रोहन गुप्ता (M/5)* – 5% Burns
श, 3. *रुद्र गुप्ता (M/4)* – 8% Burns, 4. *पार्वती गंधारी (F/19)* – 15% Burns के तौर पर हुई है। सभी चारों जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




