Breaking News

रिहायशी इलाके में घुसा पवई तालाब का मगरमच्छ ,बड़ी मुश्किल से किया गया रेस्क्यू 

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
 मुंबई। मंगलवार सुबह पवई तालाब से निकल कर 7 फीट लंबा मगरमच्छ पास के रिहायशी इलाके में घुस गया जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया।  वन विभाग के अनुसार  मगरमच्छ मोरारजी नगर में एक दरगाह के नजदीक देखा गया। जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा। (Crocodile from Powai Lake strays into residential area, rescued by forest department)
अधिकारियों ने बताया कि एक संयुक्त अभियान में, वन विभाग और बचाव दल ने मगरमच्छ को बिना कोई चोट पहुंचाए सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।
इस सरीसृप का फिलहाल चिकित्सा परीक्षण चल रहा है और इसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य जांच के बाद इसे इसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया जाएगा।
 इससे पहले मनपा की स्थायी समिति में पवई तालाब में मगरमच्छ का मुद्दा उठा था। सदस्यों ने मांग किया था पवई तालाब के मगरमच्छ को निकाल कर रानी बाग में लाया जाए। लेकिन आगे इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया।  भारी बारिश के कारण पवई तालाब लबालब भर गया है तो मगरमच्छ खाने के लालच में रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं। जिससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
इस बारे में रानी बाग जू के निदेशक डॉ संजय त्रिपाठी ने बताया कि पवई में बहुत मगरमच्छ रहते हैं। वन विभाग रेस्क्यू करके हमें सौंपता है तो हम ज्यादा से ज्यादा चार मगरमच्छ को रख सकते हैं। उसमें ज्यादा के लिए हमारे पास क्षमता नहीं है।

Related Articles

Back to top button