Breaking Newsमुंबईस्वास्थ्य

मुंबई महानगर में दो दिन हीटवेब की चेतावनी,  घर से बाहर निकलने से पहले साथ में जरूर रखें पानी 

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। आईएमडी ने मुंबई सहित महानगर क्षेत्र और राज्य के कई जिलों में हीटवेब चलने की चेतावनी जारी है। नागरिकों को सोमवार 9 मार्च और मंगलवार 10 मार्च को घर से निकलने से पहले साथ में पानी रखने और शरीर को कपड़ों से ढंकने की सलाह दी गई है।
मार्च महीने के मध्य आते आते गर्मी भी अपनी रंगत दिखाने लगी है। (Two-day heatwave warning in Mumbai Metropolitan Region; keep water with you before leaving home)
सोमवार को तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लू चलने की संभावना है। आज का तापमान कुलाबा में 33.6 और सांताक्रुज में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बढ़ती गर्मी की वजह से मुंबई ,ठाणे , रायगड, पालघर के अलावा धुले, जलगांव, नासिक एवं अन्य जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी गई है।
हीट वेव से बचने के उपाय
# लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने से बचें।
# पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं ताकि निर्जलीकरण से बचा जा सके।
# हल्के वजन वाले, हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें।
# अपना सिर ढकें: व्यस्त समय के दौरान बाहर जाते समय गीले कपड़े, टोपी या छाते का इस्तेमाल करें।
# व्यस्त समय के दौरान श्रमिकों को सीधी धूप से बचने की सलाह दें।
#  कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में करने का कार्यक्रम निर्धारित करें।
#  बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम के अंतराल की आवृत्ति और अवधि बढ़ाएं।
#  हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट क्रैम्प्स के लक्षणों को पहचानें, जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, पसीना आना और दौरे पड़ना। यदि आपको बेहोशी या अस्वस्थता महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर/अस्पताल से संपर्क करें।
#  किसानों को सिंचाई गतिविधियां जारी रखने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Back to top button