Breaking News
मुंबई, ठाणे व रायगड में भारी बारिश की चेतावनी, सभी स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 7 जुलाई को मुंबई , ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट और रायगड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को भारी बारिश के मद्देनजर मुंबई , ठाणे , रायगड के सभी सरकारी, निजी, मनपा स्कूल और कॉलेजों को मंगलवार को भी बंद रखने का निर्णय लिया है। (Very Heavy rain warning for Mumbai, Thane, and Raigad; all schools and colleges to remain closed)
राज्य सरकार के आपातकालीन प्रबंधन विभाग प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। आपातकालीन परिस्थितियों में मुंबई मनपा के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर सहायता के लिए संपर्क करें। आपदा प्रबंधन द्वारा जारी किए जाने निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।




