Breaking News
मुंबई में भारी बारिश से नाले उफान पर, कई इलाकों के घरों में घुसा पानी, मीठी नदी का जलस्तर बढ़ा

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई में हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण कई नाले ओवरफ्लो होकर बह रहे हैं। मोगरा पूरी तरह नाला भर कर बह रहा है, उससे जुड़े छोटे नाले भी ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों और घरों में घुस गया है। क्षेत्र की कुछ सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं कुर्ला एलबीएस रोड पर भी पानी जमा हो गया है। मीठी नदी का जलस्तर बढ़ने से क्रांति नगर जैसे निचले इलाकों में घरों में पानी घुसने लगा है। ( Heavy rains in Mumbai cause drains to overflow; water enters homes in several areas, and the water level of the Mithi River rises)
लगातार बारिश के कारण पानी की निकासी में देरी हो रही है। साथ ही, दोपहर 2:50 बजे समुद्र में 4.26 मीटर का उच्च ज्वार आने के कारण बीएमसी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में आ गई है। बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिडे, अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर मुंबई मनपा कंट्रोल रूम में जमे हुए हैं। वे वहीं से नजर बनाए हुए हैं।
चेंबूर में नूर-ए-इलाही सेवा रोड, अंधेरी में वीरा देसाई रोड, महानगरपालिका बाजार रोड, अंधेरी में स्वामी विवेकानंद मार्ग, अंधेरी सबवे, विक्रोली हुमा मॉल जंक्शन, गांधीनगर जंक्शन और परेश पार्क बाजार की सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। मनपा प्रशासन नागरिकों से अपील की है कि सकीनाका अशोक नगर, वे इस बात का ध्यान रखें और इन सड़कों पर यात्रा करने से बचें। इसके अलावा काजूपाड़ा कुर्ला, छेड़ा नगर जंक्शन, पवई, भांडुप, विलेपार्ले, सांताक्रुज, गोरेगांव, दहिसर आदि इलाकों में पानी भर गया है।
दोपहर बाद स्कूल बंद
रेड अलर्ट और भारी बारिश के मद्देनजर मुंबई महानगरपालिका ने दोपहर बाद सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था । बच्चों को उनके घर जाने के लिए कह दिया गया था।
बैगनवाडी में एक मंजिला घर गिरने से एक महिला और एक पुरूष घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




