Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई
मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि बढ़ कर हुई 15 लाख

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। राज्य चुनाव आयोग ने वर्ष 2026 में होने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा ख़र्च की जाने वाली राशि की सीमा बढ़ा कर 15 लाख रुपए कर दी है। वर्ष 2017 में खर्च की जाने वाली सीमा 10 लाख रुपए थी। चुनाव आयोग के इस फैसले से संभावित उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। (The limit for candidates can be spend Rs 15 lakh in the corporation election)
महानगरपालिका चुनाव में उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा मर्यादित होने के कारण बहुत परेशानी होती थी। कागजात के खर्च, कार्यकर्ताओं के खान पान पर होने खर्च को सीमित रखना पड़ता था। पूरे खर्च का हिसाब निश्चित नमूने के तहत राज्य चुनाव आयोग को देना पड़ता था। लेकिन अब खर्च की सीमा 10 लाख से बढ़ा कर 15 लाख कर दिए जाने से उम्मीदवार राहत महसूस करेंगे।
मुंबई मनपा – 15 लाख
अ वर्ग पुणे व नागपुर – 15 लाख
ब वर्ग पिंपरी चिंचवड़, नासिक व ठाणे – 13 लाख
क वर्ग कल्याण डोंबिवली, नवी मुंबई, छत्रपति संभाजी नगर, वसई- विरार 11 लाख
ड वर्ग ( कुल 19 महानगरपालिका) 9 लाख




