दही हंडी उत्सव के दौरान हादसा: रात 9 बजे तक 168 गोविंदा घायल, 29 की हालत गंभीर, मालवणी में 7 साल के बच्चे की मौत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई:। शनिवार को मुंबई में हर साल की भांति इस वर्ष भी जमकर दही-हांडी (Dahi handi) उत्सव मनाया गया। हालांकि इस दौरान मुंबई में गोविंदा पथकों के घायल होने का आंकड़ा बढ़कर *168* हो गया है। BMC और सरकारी अस्पतालों से रात 9 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 29 गोविंदाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है, 81 का इलाज जारी है और 58 को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं मालवणी में ईंट का कॉलम गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत की भी खबर है। (Accident during Govinda festival: 168 Govindas injured by 9 PM, 29 in serious condition; 7-year-old child dies in Malvani)
BMC के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार मुंबई शहर के अस्पतालों में सबसे ज्यादा 106 गोविंदा घायल हुए हैं, जिनमें 18 को एडमिट किया गया है, 52 उपचाराधीन हैं और 36 को छुट्टी दी गई है। ईस्टर्न सबर्ब (ES) में 29 घायल हुए, 6 एडमिट, 8 का इलाज जारी और 15 डिस्चार्ज। वेस्टर्न सबर्ब (WS) में 33 गोविंदा घायल हुए हैं, 5 एडमिट, 21 का इलाज जारी और 7 को डिस्चार्ज किया गया।
*KEM में सबसे ज्यादा घायल*
अस्पताल-वार आंकड़ों में KEM अस्पताल टॉप पर है। KEM में 33 गोविंदा लाए गए, 6 को भर्ती किया गया, 12 का इलाज जारी है और 15 को डिस्चार्ज किया गया।
नायर अस्पताल में 17 गोविंदा घायल हुए, 4 एडमिट, 13 उपचाराधीन हैं। सायन में 8 घायल, 4 एडमिट और 4 का इलाज चल रहा है। राजावाड़ी में 20 गोविंदा घायल हुए, 6 भर्ती, 5 का इलाज जारी और 9 डिस्चार्ज।
हिंदुजा में 14 गोविंदा घायल, 2 भर्ती और 12 का इलाज जारी है। पोद्दार में 16 घायल हुए और सभी 16 को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। BDBA अस्पताल में 13 गोविंदा लाए गए, 2 भर्ती, 4 उपचाराधीन और 7 डिस्चार्ज।
हर साल की तरह ऊंची हांडी से गिरने से ही सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। BMC ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है और पथकों से हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट का उपयोग करने की अपील की है।




