Breaking News

मुंबई में 55 से 65 किमी हवाओं ने उखाड़े सैंकड़ों पेड़, कई वाहनों को पहुंचा नुकसान

बीएमसी ने दी पेड़ के नीचे खड़े होने, वाहन पार्क करने से बचने की चेतावनी 

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच 55 से 65 किमी बहने वाली तेज हवाओं ने की पेड़ उखाड़ दिए। यह पेड़ नीचे खड़े किए गए वाहनों पर गिर गए जिससे वाहनों को क्षति पहुंची है। वहीं मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने पेड़ के नीचे खड़े होने और वाहन पार्क करने नहीं करने की चेतावनी जारी की है। पांच दिनों में बारिश के दौरान अब तक 1000 से अधिक पेड़ या तो उखड़ गए या उनकी बड़ी शाखाएं टूट गई हैं। (Winds blowing at 55–65 kmph uprooted hundreds of trees in Mumbai and damaging several vehicles)
 मुंबई के पवई, दादर, शिवाजी पार्क, इंदूमिल, डी देसाई रोड, स्वामी ध्यान जे मार्ग दादर पूर्व, मिर्जा गालिब मार्ग भायखला,  अहिल्याबाई होलकर मार्ग, ससमीरा रोड, खान अब्दुल गफ्फार खान रोड बीकेसी, एन एस मणिकर मार्ग सहित अन्य इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया है। कई  वाहनों को भारी नुक़सान पहुंचा है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी की जीवित हानि होने का समाचार नहीं है।
तेज हवाओं के कारण पवई में उखड़ गए पेड़
बेस्ट बसों के मार्ग में परिवर्तन 
पेड़ गिरने और जलजमाव के कारण 45 से अधिक बेस्ट बसों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मनपा प्रशासन और मुंबई फायर ब्रिगेड इन पेड़ों को हटाकर जाम ट्रैफिक को खोलने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button