Breaking News

मुंबई में बड़ा हादसा, मानखुर्द के जनता नगर में तीन मंजिला घर गिरा 6 की मौत

मलबे में फंसे लोगों को निकालने सर्च ऑपरेशन जारी

प्रमुख संवाददाता
मुंबई।  मुंबई में रात 8.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के मानखुर्द के जनता नगर चाल नंबर 5 हनुमान मंदिर के पीछे एक बड़ा हादसा हो गया।  यहां बने तीन मंजिला मकान गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।  मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मनपा वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस को भेजा गया है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। (Major tragedy in Mumbai: Three-storey house collapses in Mankhurd’s Janata Nagar; 6 dead) 
 बीएमसी प्रशासन के अनुसार  एक तीन मंजिला मकान गिर गया।  इसकी सूचना मिलने पर मुंबई फायर। मौके पर पहुंच  सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात 11 बजे 7 घायलों को मलबे से निकाल कर शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल का राजावाडी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  फायर ब्रिगेड के अनुसार मलबे में दबे अन्य संभावित लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button