Breaking Newsमुंबई
मानखुर्द के जनता मार्केट में लगी आग, एक बच्ची और महिला की मौत

मुंबई। मानखुर्द मंडाला में सोमवार को लगी आग में दो महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में घायल एक महिला को शताब्दी अस्पताल से सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात महिला ने भी दम तोड़ दिया। आग की खबर मिलने पर मुंबई फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियां, एंबुलेंस और अन्य स्टाफ को रवाना किया गया था। (Fire broke out in Janta Market of Mankhurd, one woman died)
फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग
हनुमान मंदिर के पीछे जनता मार्केट में लगी थीं।
सोमवार रात 10.20 बजे लगी आग को बुझाने में एक घंटे का समय लगा। बुरी तरह घायल बच्ची और महिला को गोवंडी के शताब्दी अस्पताल ले जहां डाक्टरों ने खुशी खान (10 वर्ष) को भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया था। घायल महिला फराह खान (25) जो कि 70% जली थी देर रात उसकी भी मौत हो गई। जनता मार्केट में आग किस कारण से लगी थी इसकी जांच मुंबई फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस कर ही है।




