Breaking News
गणपति बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष से गूंजी मुंबई
रात 9 बजे डेढ़ दिन की 25,231 प्रतिमाओं का विसर्जन

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई:। मुंबई में चारों ओर गणेशोत्सव की धूम मची है। सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा का आगमन हुआ। मंगलवार को डेढ़ दिन के गणपति को नम आंखों के साथ विदाई दी गई। ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया’ अगले तू जल्दी आना, जयघोष के बीच लाडले बप्पा को विदा किया गया। +Mumbai echoed with the praises of Ganpati Bappa Morya and Mangalmurti Morya)
बीएमसी के अनुसार मंगलवार को डेढ़ दिन की गणपति का विसर्जन देर रात तक चलता रहा। रात 9 बजे तक 25,231 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया जिसमें 110 सार्वजनिक, 24,521 घरेलू और 600 हरतालिका सहित कुल 25,231 गणेश मूर्तियों का विभिन्न चौपाटियों और कृत्रिम तालाबों में विसर्जन किया गया।
बीएमसी के अनुसार विसर्जन के दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया। इस दौरान विसर्जन शांति पूर्वक बिना किसी विघ्न के चल रहा है। कृत्रिम तालाबों और प्राकृतिक विसर्जन स्थलों पर जनसैलाब उमड़ा हुआ दिखाई दिया।




