Breaking Newsमुंबई

मालवणी गेट नंबर 8 के पास घर में लगी आग, 7 लोग झुलसे

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मालवणी गेट नंबर 8 के पास दो मंजिला घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग में 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग सुबह लगी थी जिसे फायर ब्रिगेड करीब 10 बजे बुझाने में सफल रहा। (A fire broke out in a house near Malwani Gate Number 8, injuring 7 people)
मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर और उससे ऊपर की दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सिलेंडर के मुख्य वाल्व, गैस स्टोव, एलपीजी सिलेंडर, एसी शीट में लगी थी सिलेंडर फटने के कारण घर की छत उड़ गई।  इससे घर में मौजूद 7 लोग घायल हो गए।  कुल 7 घायलों की सूचना मिली है, जिनमें से 4 घायलों को आधार अस्पताल भेजा गया है और 3 को केयर अस्पताल से बीडीबीए अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
बीडीबीए अस्पताल में भर्ती  विजय चौधरी, (54) वर्ष,  तौसीफ खान, (18) वर्ष और  अली कासिम,(17 वर्ष)
अन्य घायलों में जुलेखा बानो आफताब अंसारी- (60), 55-60% जली हैं। आदिल शेख-(02) वर्ष, 20% झुलसा है। इन दोनों को कूपर अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।  रोमानी (35) वर्ष, 35%  और अलीशा (18) वर्ष 35% जली हुई, भर्ती हैं इन दोनों की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button