Breaking Newsक्राइममुंबई
भांडुप स्टेशन के सामने मचा हाहाकार बेस्ट बस ने 14 नागरिकों को रौंदा 4 की मौत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। सोमवार शाम बेस्ट की अनियंत्रित बस ने भांडुप स्टेशन के सामने खड़े 14 नागरिकों को रौंद दिया। जिसके बाद पूरे परिसर में हाहाकार मच गया। लोग चीखने चिल्लाने लगे। परिसर घायल नागरिकों के चीत्कार से गूंज उठा। घायल नागरिकों के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।
बेस्ट प्रशासन के अनुसार यह हादसा सोमवार रात 10.05 बजे हुआ । भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड बेस्ट बस ड्राइवर अनियंत्रित तरीके रीवर्स कर रहा था, सड़क पर पैदल चल रहे 14 नागरिकों रौंद दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
इस घटना की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल के नियंत्रण कक्ष को अलर्ट किया गया, जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर अग्निशमन दल, पुलिस, बेस्ट के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस सेवाएं पहुंचीं।
मुंबई महानगरपालिका आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राजावाडी अस्पताल में दो घायलों को ले जाया गया था जिसमें एक महिला और एक पुरूष हैं। (31) साल की अज्ञात महिला की मौत हो चुकी है। पुरुष का नाम प्रशांत लाड (51) की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। (Chaos erupts in front of Bhandup station BEST bus runs over 14 people,4 dead)
वहीं एमटी अग्रवाल अस्पताल में ले जाई गई तीन महिलाएं पहले से मृत थीं। 9 घायलों के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है। सबसे बड़ी लापरवाही बेस्ट प्रशासन की दिखाई दे रही है। वह घटना को छुपाने के लिए कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहा है। केवल इतनी जानकारी दी गई कि बस वेटलीज कंपनी ओलेक्ट्रा की है। बस मार्ग नंबर 705 विक्रोली बस डिपो से संचालित होती है। दुर्घटना 10. बज कर 05 मिनट पर हुई थी। बस ड्राइवर का नाम संतोष रमेश सावंत (51) है। कंडक्टर भगवान बाबू घुरे है।
मुंबई पुलिस के अनुसार बस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। अन्य मृतकों और घायलों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।




