Breaking Newsमुंबई

मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट का सत्र जारी, घाटकोपर में सिलेंडर ब्लास्ट से चार लोग घायल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। 24 सितंबर को कांदिवली के आकुर्ली में सिलेंडर ब्लास्ट में 6 महिलाओं की मौत के ठीक बाद अब मंगलवार को घाटकोपर जैन मंदिर के सामने नीलधारा इमारत में काम करने वाले  मजदूरों के लिए बनाए गए टीन शेड में ब्लास्ट होने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के राजावाडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। (Cylinder blasts continue in Mumbai, four injured in Ghatkopar cylinder blast)

मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार रात 9.11 बजे घटी। नीलधारा इमारत जिसका पुनर्निर्माण चल रहा है। यहीं पर कामगारों के रहने के लिए बनाए गए टीन के शेड में सिलेंडर फट जाने से चार लोग घायल हो गए। मजदूर काम के बाद खाना पका रहे थे उस समय गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग पकड़ने के उपरांत ब्लास्ट हो गया।
घनश्याम यादव (36) और देवेंद्र पाल के 60 से 70%,  झुलसने की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं महेंद्र चौधरी (32) 10 से 12% और संदीप पाल (20) 5% जले हैं। दोनों की हालत स्थिर है। सभी का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button