Breaking Newsपुणेमहाराष्ट्र
विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की मौत
लैंडिंग करते समय क्रैश हुआ विमान, राज्य भर में पसरा शोक

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। बुधवार सुबह राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना तब हुई जब अजीत पवार बारामती के दौरे पर थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय विमान में कुछ लोग सवार थे। विमान बारामती में लैंडिंग करने वाला था उसी समय अचानक क्रैश हो गया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों के मौत की खबर आने से पूरे महाराष्ट्र में शोक पसर गया है। (Six people, including Deputy Chief Minister Ajit Pawar, died in the plane crash)
यह दुर्घटना बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई। अजीत पवार जिला परिषद चुनाव के अवसर पर आज बारामती में एक सभा का आयोजन किया गया था, अजीत पवार उस सभी को संबोधित करने जा रहे थे। दुर्घटना गोजुबावी में लैंडिंग के दौरान हुई।
अजीत पवार भी विमान में सवार थे। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस और बचाव दल के सदस्य बचाव कार्य में लगे हैं। विमान से धुआं निकलते हुए लिखा दे रहा है। अजीत पवार पांच बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे।




