Breaking Newsमुंबईराजनीति

बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना यूबीटी को लगा एक और झटका

उद्धव गुट के दो पूर्व नगरसेवक भाजपा में हुए शामिल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। शिवसेना उद्धव गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का महानगरपालिका चुनाव में गठबंधन को लेकर चल रही चर्चा के बीच शिवसेना यूबीटी को लगातार झटके लग रहे हैं। रविवार को शिवसेना उद्धव गुट के दो पूर्व नगरसेवक भाजपा में शामिल हो गए। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व राज्य सरकार के मंत्री आशीष शेलार की मौजूदगी में नगरसेवकों को पार्टी में शामिल कराया गया। (Shivsena UBT gets another blow before BMC elections two ex Corporator join bjp)
शिवसेना यूबीटी के पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायडे और पूर्व नगरसेविका आकांक्षा शेट्ये अपने 100 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आज सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने उन्हें पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक प्रवीण दरेकर, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष कमलाकर दलवी उपस्थित थे।
इस अवसर पर शेलार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर और भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्यों और नीतियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करने की इच्छा व्यक्त करते हुए शिवसेना गुट के पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायडे और पूर्व नगरसेविका आकांक्षा शेट्ये ने अपने 100 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शेलार ने कहा कि कि जनता ने उद्धव गुट को अस्वीकार कर दिया है।  यह इस नाटक की पहली कड़ी है। आप जल्द ही शिवसेना यूबीटी के दूसरे और तीसरे चरण के नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यूबीटी की स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने मुंबई, मुंबईकरों, हिंदुत्व, हिंदू त्योहारों के खिलाफ रुख अपनाया, इसलिए वह खतरनाक स्थिति में हैं, जबकि जिस तरह से पार्टी के पदाधिकारी, विधायक और सांसद उन्हें छोड़ रहे हैं। 2017 के चुनाव में उस समय भाजपा के पास शिवसेना से केवल दो सीटें कम थीं। अब चार पूर्व नगरसेवकों के भाजपा में शामिल होने के बाद, भाजपा न केवल नंबर 1 पार्टी बन गई है, बल्कि मूल शिवसेना के 50 से अधिक नगरसेवक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ चले गए हैं, इसलिए उद्धव की पार्टी बहुत लाचार स्थिति में है।  देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार ने मुंबई को 5 लाख करोड़ रुपए का फंड दिया। हम मुंबईकरों की सेवा कर रहे हैं और भगवान, देश और धर्म के लिए हमारी लड़ाई जारी है।

Related Articles

Back to top button