Breaking Newsमुंबई
आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता ने चुनाव कार्य करने से किया इनकार, खटखटाया अदालत का दरवाजा
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका ने जनवरी में होने वाले चुनाव में कार्य करने के लिए आंगनवाड़ी सेविकाओं और आशा वर्कर जबरन चुनावी कार्य थोप दिया है। इससे नाराज करीब 4,500 स्वयं सेविकाओं ने अदालत का दरवाजा खटखटा दिया है। आशा कार्यकर्ताओं के एक संगठन ने इसका कड़ा विरोध करते हुए महानगरपालिका के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। (Anganwadi and Asha workers refused to do election work, approached the court)
यूनियन के अनुसार राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश है कि चुनाव कार्य केवल सरकारी और नगरपालिका कर्मचारियों को ही दिया जाना अनिवार्य है। हम मुंबई महानगरपालिका के आधिकारिक कर्मचारी नहीं हैं। हम चुनाव कार्य तभी करेंगे जब महानगरपालिका हमें नगरपालिका कर्मचारी का दर्जा दे और हमें सेवा में शामिल करे।
यूनियन नेता प्रकाश देवदास ने कहा कि महानगरपालिका हमारी मांग नहीं मान रही है। इसलिए हम चुनाव कार्य का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी स्वयंसेवकों और आशा कार्यकर्ता संविदा पर कार्य कर रहे हैं । इसलिए महानगरपालिका या चुनाव आयोग हमसे जबरन चुनावी कार्य नहीं करा सकता।





