Breaking News

कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW का भीषण हादसा 3 की मौत 1 की हालत नाजुक

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई, 20 सितंबर – मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही एक काली BMW कार ओवरस्पीडिंग के कारण डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।(Horrific accident involving a speeding BMW on the Coastal Road: 3 dead, 1 in critical condition)

कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के मुताबिक हादसा रविवार 20 सितंबर को सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेटी के पास हुआ।घायलों को तुरंत नायर अस्पताल ले जाया गया। CMO, नायर हॉस्पिटल के अनुसार:

1. अज्ञात, 20 साल, पुरुष – ट्रॉमा वार्ड में भर्ती, हालत गंभीर
2. शनाय गज्जल, 21 साल, पुरुष – मृत घोषित
3. धैर्या सेठ, 17 साल, पुरुष – मृत घोषित
4. अज्ञात, 25 साल, पुरुष – मृत घोषित

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button