मुंबई में 14 फीट से ऊंची झोपड़ियों पर चलेगा बीएमसी का बुलडोजर, 1 अक्टूबर से विशेष मुहिम

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई की झोपड़पट्टियों में अगर आपकी झोपड़ी 14 फीट से ऊंची है तो सावधान हो जाइए। BMC ने आज ऐलान किया है कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक ऐसी सभी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलेगा।( BMC bulldozers to raze shanties taller than 14 feet in Mumbai)
BMC कमिश्नर अश्विनी भिडे ने आदेश दिया है। पूरी कार्रवाई अतिरिक्त कमिश्नर प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे और दक्षता विभाग के सह-आयुक्त देवेंदर सिंह की टीम करेगी।
*BMC के आंकड़ों में क्या है?*
मुंबई में कुल 2,23,150 झोपड़ियां हैं। सर्वे में 39,111 झोपड़ियां 14 फीट से ज्यादा ऊंची मिली हैं।
– सबसे ज्यादा – पूर्व उपनगर में 31,227
– पश्चिम उपनगर में 4,536
– शहर में 3,348
BMC ने कहा है कि इसमें से 4,584 पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है और 611 को नोटिस दिया गया है। बाकी लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे खुद ही अतिरिक्त मंजिल हटा लें। पिछले 20 दिनों में ही BMC ने 128 अवैध निर्माण तोड़े हैं और 140 की लिस्ट तैयार है।




