कालाचौकी में गणेश मंडप के पास करंट से हादसा, 2 की मौत, 4 घायल – BEST मीटर में गड़बड़ी की आशंका

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई, 20 सितंबर – मध्य मुंबई के कालाचौकी में गणेशोत्सव मंडल के पास शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पंडाल के बाहर लगे अस्थायी पेयजल स्टॉल पर करंट फैलने से 6 लोग चपेट में आ गए। इसमें 8 साल की बच्ची और 33 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। एक 12 साल की बच्ची की हालत गंभीर है। (Electrocution incident near Ganesh pandal in Kalachowki: 2 dead, 4 injured – Suspected fault in BEST meter)
BMC के फायर ब्रिगेड (MFB) के मुताबिक हादसा 20 सितंबर को रात 2 बजकर 42 मिनट पर दत्ताराम लाड मार्ग, महागणपति उत्सव मंडल, कालाचौकी में हुआ। प्रवेश द्वार के पास लगे पानी के स्टॉल पर अचानक करंट देखा गया। फायरमैन ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर इलाके को कॉर्डन ऑफ कर दिया।
BEST की जांच में क्या मिला?
BEST अधिकारियों ने दिग्विजय मिल चाळ, दत्ताराम लाड मार्ग (पोल नंबर DLM-14) पर साइट इंस्पेक्शन किया। जांच में पाया गया कि गणपति उत्सव की रोशनी और कोल्ड ड्रिंक स्टॉल के लिए लगाया गया अस्थायी मीटर नंबर M217392 था। उसकी वायरिंग और MCB को स्थानीय इलेक्ट्रीशियन ने पहले ही डिस्कनेक्ट कर दिया था। एहतियात के तौर पर साइट की बिजली पूरी तरह बंद रखी गई है। BEST का फ्यूजमैन मौके पर मौजूद था और कालाचौकी पुलिस ने मीटर इंस्पेक्टर को जांच के लिए बुलाया है।
मृतक और घायलों की पहचान
इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए।
मसीना हॉस्पिटल में:
1. रागिनी घनश्याम यादव, 8 साल – मृत घोषित
2. किरण अकबर नाईक, 19 साल – स्थिर
3. तन्वी नरेश हांडे, 19 साल – स्थिर
4. साहिल संदीप तारे, 19 साल – स्थिर
*ग्लोबल हॉस्पिटल में:
1. सुजाता, 33 साल – मृत घोषित
2. रूही सिंह, 12 साल – गंभीर, ICU में भर्ती (मसीना से शिफ्ट)
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि बारिश के कारण अस्थायी मीटर में लीकेज से करंट फैला।




