Breaking Newsनासिक

मनसे का अमित शाह को पत्र

मस्जिदों से हटवाएं लाउड स्पीकर

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

नासिक. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नासिक ( Nasik mns president letter to amit shah) अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकर हटाने की मांग की है. नासिक अध्यक्ष ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अमल में लाते हुए जल्द से जल्द मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं. एमएनएस के नासिक अध्यक्ष ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तुरंत अमल में लाते हुए लाउड स्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू की जाए. उधर बड़ी संख्या में मनसे के नेता हनुमान आरती में शामिल हुए.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने 12 अप्रैल को ठाणे में आयोजित रैली में राज्य सरकार से 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाना शुरू कर देंगे.

राज ठाकरे ने तीन वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अपने धर्म की बात दूसरों को क्यों सुनाते हैं. सड़कों पर नमाज पढ़ कर ट्रैफिक जाम करते हैं. राज्य सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा था कि मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं कि मैं कोई दंगा फसाद नहीं चाहता.लेकिन सभी मौलवियों को बुलाकर कहा दें कि लाउड स्पीकर हटा लें. नहीं तो उसके बाद जो होगा राज्य सरकार जिम्मेदार होगी.

Related Articles

Back to top button