Breaking Newsमुंबई

उपनगरों की सड़कों को रोशन करने की जिम्मेदारी अडानी इलेक्ट्रिसिटी को

बीएमसी दे रही 42 करोड़ रुपए

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. मुंबई उपनगरों की सड़कों को एलईडी लाइट से रोशन करने की जिम्मेदारी अडानी इलेक्ट्रिसिटी को दी गई है. इस कार्य के बीएमसी अडानी इलेक्ट्रिसिटी को 42 करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया है.  (Adani Electricity is responsible for lighting the streets of the suburbs)
   मुंबई की सड़कों पर लगाए गए स्ट्रीट लाइट का रखरखाव करने, पुराने सोडियम वेपर बल्ब की जगह एलईडी बल्ब लगाने के बीएमसी ने मुंबई शहर में बेस्ट उपक्रम, पश्चिम, पूर्व उपनगर में गांधी नगर जंक्शन तक आडानी इलेक्ट्रिसिटी और मेसर्स रिलायंस एनर्जी को गांधी जंक्शन से मुलुंड चेक नाका तक और पूर्व उपनगर के बचे हुए हिस्से में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी को दिया गया है.
इस कार्य को करने की जिम्मेदारी मेसर्स अडानी इलेक्ट्रिसिटी को बीएमसी की स्थायी समिति ने दिया था. इसमें सोडियम वेपर बल्ब की जगह एलईडी बल्ब लगाने, रखरखाव करने का कार्य भी शामिल था. अडानी इलेक्ट्रिसिटी को अब तक 13 करोड़ 10 लाख 98 हजार रुपए का भुगतान किया गया है. इसमें भंगार में बेचे गए बल्ब से बीएमसी को 1 करोड़ 42 लाख 71 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं. बची हुई राशि का भुगतान करने का प्रस्ताव बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल के पास भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button