Breaking News
जोगेश्वरी पूर्व में कृत्रिम विसर्जन तालाब में करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। श्यामनगर तलाव, लिली व्हाइट बिल्डिंग के पास, जोगेश्वरी (पूर्व) में कृत्रिम विसर्जन तालाब में करंट लगने से हुए हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। (19-year-old youth dies of electrocution in an artificial immersion pond in Jogeshwari East)
के/पूर्व विभाग के सहायक मनपा आयुक्त की जानकारी के अनुसार श्यामनगर तालाब के पास बनाए गए 5 कृत्रिम विसर्जन तालाब में आधी रात के बाद 4 तालाब बंद कर दिए गए थे। ठेकेदार द्वारा नियुक्त एक कार्यकर्ता बंद हो चुके कृत्रिम तालाब में मूर्ति विसर्जन के लिए उतरा, तभी उसे बिजली का झटका लगने मौत हो गई। युवक का नाम भीमू राठौड़ है। उसे ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। मेघवाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




