मुंबई में एफडीए की कार्रवाई 10 नामी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड, 1.36 करोड़ का माल जब्त

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई -नवरात्रि-दिवाली से पहले मिठाई और दूध के सामान में मिलावट रोकने के लिए अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने 17 से 20 सितंबर के बीच पूरे महाराष्ट्र में जोरदार कार्रवाई की है। इसमें कुल 1.36 करोड़ रुपए का संदिग्ध, मिलावटी और अस्वच्छ खवा, मावा, पेड़ा, घी, तेल, बर्फी, मिठाई का 32 हजार किलो से ज्यादा स्टॉक जब्त किया गया। (FDA action in Mumbai: Licenses of 10 renowned establishments suspended; goods worth ₹1.36 crore seized)
इसका सबसे बड़ा फोकस मुंबई रहा, जहां FDA ने 10 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर हुई कार्रवाई में मुंबई के बड़े नाम भी लपेटे में आए।
मुंबई में कहां-कहां गिरी गाज:
1. *बैलार्ड इस्टेट* स्थित M/s Swinsta ENT Pvt Ltd यानी Swiggy Instamart के डार्क स्टोर में जिंदा चूहे, 10 किलो के आटे के बोरे चूहों द्वारा कुतरे हुए मिले। पूरा स्टॉक जमीन पर सड़ा हुआ पाया गया।
2. *कांदिवली ईस्ट* में Amazon के लिए काम करने वाले Acculogicx गोदाम में ड्रेनेज की फर्श टूटी, सीवर का पानी जमा, खाने के साथ केमिकल रखे मिले।
3. *मोहम्मद अली रोड* का मशहूर Suleman Usman Mithaiwala – यहां नाले के पास बिना विभाजन के मिठाई बन रही थी, ड्रेन में कीड़े, मक्खियां और http://E.coli जैसे खतरनाक बैक्टीरिया का खतरा मिला।
4. *मालाड ईस्ट* का Sadguru Sweets and Farsan Mart – काउंटर पर मक्खियां मिठाई पर बैठी थीं, कोई बिल या जांच रिकॉर्ड नहीं।
5. *चेंबूर* में M/s Nice Enterprises, *कांदिवली वेस्ट* में Jain Sweet & Bhelpuri House, *घाटकोपर* में Go Green Food Hospitality और *लालबाग परेल* में Swad Snacks Corner भी अस्वच्छता के कारण बंद कराए गए।
FDA ने कहा है कि खाने की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला मामले में मुंबई विभाग में 1 केस में 1.08 लाख का माल जब्त कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800222365 जारी किया गया है।




