Breaking Newsमुंबई

19 और 20 सितंबर को मनपा के पूर्व और के पश्चिम विभाग में बंद रहेगा पानी

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. अंधेरी पूर्व स्थित वेरावली जलाशय-2  का वाल्व बदलने के कारण मनपा के पूर्व और के पश्चिम विभाग के अधिकांश इलाकों में गुरुवार 19 सितंबर रात 8 बजे से शुक्रवार 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक कुछ इलाकों में जलापूर्ति बंद रहेगी. (Water supply will remain closed in the east and west areas of the Municipal Corporation on 19 and 20 September 2024 )

मनपा जल विभाग के अनुसार के पूर्व विभाग में वेरावली-2 जलाशय में 750 मिमी व्यास वाले विलेपार्ले वेसावे पाइप लाइन का चार आउटलेट वाल्व बदला जाएगा. यह कार्य गुरुवार को 8 बजे शुरु किया जाएगा. इस कारण से इन दोनों वार्डों के कई इलाकों में जलापूर्ति बंद रखी जाएगी.

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

के पूर्व विभाग – महाकाली मार्ग, पूनम नगर, गोनी नगर, तक्षशिला मार्ग, एमएमआरडीए कॉलोनी, दुर्गा नगर, पेपर बॉक्स, मालपा डोंगरी नंबर 3, शेर ए पंजाब, बिंद्रा कॉम्प्लेक्स, हंजर नगर, गणेश नगर, शोभना परिसर (दैनिक जल आपूर्ति समय) – सुबह 4.30 से 7.50 बजे तक) पानी की सप्लाई बंद रहेगी.

के पूर्व विभाग– सुंदर नगर, गौतम नगर, मॉडर्न बेकरी, प्रजापुरपाड़ा (दैनिक जल आपूर्ति समय – सुबह 5.00 बजे से 8.00 बजे तक) पानी की आपूर्ति बंद रहेगी.

के पूर्व विभाग – त्रिपाठी नगर, मुंशी कॉलोनी, बस्ती वाला कंपाउंड, अचानक कॉलोनी, कलेक्टर कंपाउंड, सारिपुत नगर (दैनिक जल आपूर्ति समय – सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक) पानी की आपूर्ति बंद रहेगी.

के पूर्व विभाग– दुर्गानगर, मातोश्री क्लब (दैनिक जल आपूर्ति समय – सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) पानी की आपूर्ति बंद रहेगी.

के पश्चिम विभाग – सी.डी. बर्फीवाला मार्ग, उपाश्रय गली, स्वामी विवेकानन्द मार्ग अंधेरी, दाऊद बाग, केव्हणी पाड़ा, ढाकुशेठ पाड़ा, मलकम बाग, अंधेरी मार्केट, भर्डावाड़ी, नवरंग सिनेमा के पीछे, अंधेरी गांव, आंब्रे गार्डन पंप और गजधर पंप, गिल्बर्ट हिल का हिस्सा, तीन नल, गांव देवी डोंगरी मार्ग, उस्मानिया डेयरी का हिस्सा (दैनिक जल आपूर्ति समय – सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) जल आपूर्ति बंद रहेगी.

मनपा ने अपील की है कि संबंधित क्षेत्र के नागरिक पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें और पानी का संयमित उपयोग करें. आउटलेट मरम्मत कार्य के बाद नियमित शेड्यूल के अनुसार जलापूर्ति बहाल कर दी जायेगी. मनपा प्रशासन पानी सप्लाई बहाल होने के बाद एहतियात के तौर पर 4 से 5 दिन तक पानी को फिल्टर और उबालकर पीने की सलाह दी है.

Related Articles

Back to top button