Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबईराजनीति

मुंबई भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन? प्रवीण दरेकर या अमित साटम

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए भाजपा ने नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के अनुरूप भाजपा मुंबई में बाजी पलटने की तैयारी कर रही है।  मुंबई अध्यक्ष पद पर किसी नए चेहरे को मौका दिया जाएगा। अभी राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार मुंबई के अध्यक्ष हैं। उन पर दोहरा भार है। भाजपा की नीति भी एक व्यक्ति एक पद की है। (Who is the next president of Mumbai BJP? Praveen Darekar or Amit Satam)

आगामी बीएमसी चुनाव को  ध्यान में रखते हुए भाजपा ने मुंबई का नेतृत्व किसी नए चेहरे को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें विधायक प्रवीण दरेकर और अमित साटम का नाम चर्चा में है। आज मुंबई में सभी भाजपा विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक चल रही है और बैठक में सभी भाजपा जिला अध्यक्ष मौजूद हैं। इस बैठक में इन दोनों नेताओं में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है। 

मुंबई स्थित कार्यालय में हो रही इस बैठक में भाजपा के केंद्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाशकार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार शामिल हुए । भाजपा मुंबई संगठन में बड़े बदलाव होंगे और इस बैठक में इन पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। मुंबई अध्यक्ष पद के लिए विधायक प्रवीण दरेकर और अमित साटम के नाम पर चर्चा हो रही है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में इस बैठक और चुनाव का विशेष महत्व होगा।

 विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने सांगठनिक अभियान चलाकर महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ सदस्य बनाए हैं। यह अभियान स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। संगठनात्मक स्तर पर भाजपा फिलहाल मंडल अध्यक्ष और तालुका अध्यक्ष का चुनाव कर रही है। इसलिएभाजपा आगामी मनपा और स्थानीय निकाय चुनावों के अनुरूप संगठनात्मक निर्माण का कार्य कर रही है। इसके अलावा भाजपा का मिशन मुंबई महानगरपालिका जीतना हैजिसके लिए भाजपा मुंबई में विशेष ध्यान दे रही है।

 प्रवीण दरेकर और अमित साटम दोनों विधायक हैं और पार्टी में सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा मराठी मतदाताओं पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए मुंबई भाजपा अध्यक्ष पद  मराठी भाषी नेता के पास रखना चाहती है। इससे मनपा चुनाव में शिवसेना शिंदे गुट और राकांपा अजीत गुट के साथ बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर आक्रामक रुख बनाए रख सकती है। 

Related Articles

Back to top button