Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबईव्यापार

होली पर सोने की कीमत में इतनी गिरावट, देखें चांदी का क्या है हाल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। होली के दिन देश में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। कल यानी 2 मार्च को मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, आज इसमें थोड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन राहत की बात जरूर है। जो लोग आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सोने की खरीदारी का अच्छा मौका है। (Gold prices fall so much on Holi,see the condition of silver)
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,70,650 रुपए है। राजधानी दिल्ली में भी सोने की कीमत यही है। कोलकाता और जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 1,70,650 रुपए में मिलता है। चेन्नई में सोने की कीमत अन्य महानगरों की तुलना में थोड़ी अधिक है। चेन्नई में एक तोला सोने की कीमत 1,70,830 रुपए है। अहमदाबाद, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे कई अन्य शहरों में भी सोने की कीमत लगभग समान है। केवल हैदराबाद में सोने की कीमत चेन्नई के बराबर है। स्थानीय करों, उत्पाद शुल्क और अन्य कारकों के कारण शहरों के बीच सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। चेन्नई जैसे कुछ स्थानों पर कीमतें थोड़ी अधिक हैं।
हालांकि चांदी की कीमत में कोई गिरावट नहीं आई है। चांदी की कीमतें आज भी स्थिर रही हैं। मार्च महीने से शादी – विवाह का सीज़न शुरू हो रहा है। इससे सोने चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है।

Related Articles

Back to top button