मुंबई

कोलीवाड़ा में बनेगा नया सिमेंट कांक्रीट रोड़

विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने किया भूमिपूजन

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई, New Cement Road In Sion Koli wada : सायन कोलीवाड़ा वार्ड नंबर 176 में हेमंत मांजरेकर मार्केट के पास नया सीमेंट कांक्रीट रोड़ बनने जा रहा है. वार्ड के नगरसेवक और बीएमसी में विरोधी पक्ष नेता ने मंगलवार को भूमिपूजन किया. न्यू मनपा बिल्डिंग ए 4 से लेकर 7 तक मरम्मत के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा. भूमिपूजन कार्यक्रम में एफ उत्तर विभाग के सहायक मनपा आयुक्त गजानन वेल्लाले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हुकुमराज मेहता सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पिछले महीने मुकुंदराव आंबेडकर मार्ग से लीलाबाई कस्बे मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरु किया गया था.
लंबी कानूनी लड़ाई में फंसे बीएमसी की रामगड इमारत जिसे बीएमसी ने अपनी संपत्ति होने से इनकार कर रही थी, रविराजा के प्रयत्नों से कानून लडाई जितने के बाद इमारत का पुनर्निर्माण शुरु किया गया है.

Related Articles

Back to top button