Breaking Newsमुंबई

बीकेसी भारत नगर में एक मकान ढ़हा, 10 लोग मलबे में फंसे, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। शुक्रवार सुबह बांद्रा बीकेसी भारत नगर मे एक घर ढ़ह जाने से 10 से 12 लोगों के मलबे में फंसने की खबर आ रही है। मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और मनपा कर्मचारी मौके पर राहत बचाव कार्य में लगे हैं। अब 7 लोगों को निकाल कर बा़द्रा भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने का काम चल रहा है। (A house collapsed in BKC Bharat Nagar, 10 people trapped in the debris, fire brigade rescue operation continues)

मुंबई आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार यह हादसा सुबह 5.55 बजे हुआ। नमाज कमेटी मस्जिद बांद्रा पूर्व चॉल नंबर 37 में एक घर भरभरा कर ढ़ह गया। इसकी सूचना मिलने पर मुंबई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। बाद इसे दो स्तर की घटना घोषित कर एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है।  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि 7 लोगों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन घायलों को भर्ती कराया गया है उनकी स्थिति के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

भाभा अस्पताल के डॉ. विनोद खाड़े ने बताया कि   कुल 12 घायल हुए हैं।
1) रेहाना अंसारी-महिला/65 वर्ष- लगभग 50% जली हैं। जिनकी हालत गंभीर है,केईएम अस्पताल रेफर किया गया है।
2) मोहम्मद अंसारी-पुरुष/68 वर्ष- लगभग 50% जले हुए, हालत गंभीर, केईएम अस्पताल रेफर किया गया।
3) मोहम्मद लारेब इरफान (8) हालत स्थिर
4) मुस्तफा इब्राहिम सैयद- (57) हालत स्थिर
5) शबाना मुस्तफा सैयद (42) हालत स्थिर
6) नूरी इरफ़ान खान ( 35) स्थिर
7) मोहम्मद इरफान खान ( 50) हालत स्थिर
8) अब्दुल रहमान इरफान खान (22)  हालत स्थिर
9) अल्फिया मुस्तफा सैयद (18) हालत स्थिर
10) आलिया मुस्ताक सैय्यद (16) हालत स्थिर
11) जाफर जमाल खान  (80) हालत स्थिर
12) शर्मिन शेख (32) हालत स्थिर
सभी घायलों का भाभा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button