Breaking Newsइंफ्रास्ट्रक्चरमुंबई

बीएमसी ने की 426 मकानों के लिए लॉटरी की घोषणा

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका ने अति निम्न और निम्न आय वर्ग के लिए 426 घरों की लॉटरी की घोषणा की है। इस लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और मुंबई शहर में घरों की चाहत रखने वाले बीएमसी की वेबसाइट पर आवेदन भर सकेंगे। (BMC announces lottery for 426 houses)
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 16 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2025 को शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। शुल्क और जमा राशि उसी दिन रात 11.59 बजे तक जमा की जा सकेगी।
लॉटरी ड्रॉ के लिए पात्र आवेदकों की सूची 18 नवंबर, 2025 को प्रकाशित की जाएगी। ड्रॉ  20 नवंबर, 2025 को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा और परिणाम 21 नवंबर, 2025 को घोषित किए जाएंगे।
बीएमसी की तरफ से सूचित किया गया है कि संपूर्ण सूचना पुस्तिका कल यानी 16 अक्टूबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए नागरिक लॉटरी हेल्पलाइन 022-22754553 पर संपर्क कर सकते हैं या bmchomes@mcgm.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।
 बीएमसी को डीसीआर रूल 15 के तहत 4000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भूखंडों के डेवलप करने से 800 घर प्राप्त हुए हैं। इसमें से अब तक 500 से अधिक घर बीएमसी को हस्तांतरित किए गए हैं। पहले चरण में 446 घरों की लॉटरी निकाली जा रही है।  सभी घर 300 वर्ग फीट और उससे अधिक कारपेट के हैं। अधिक जानकारी के मनपा मुख्यालय में सहायक आयुक्त (प्रापर्टी विभाग) के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button