मतदान सूची को लेकर महाराष्ट्र में बवाल, पुलिस की मनाही के बावजूद विपक्ष ने निकाला मोर्चा

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र में मतदाता सूची को लेकर बवाल मचा हुआ है। राज ठाकरे ने खुलासा किया था कि नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त के बंगले पर 100 से अधिक मतदाताओं का नाम है। एक शौचालय के पते पर मतदाता का नाम दर्ज है। आज शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और कांग्रेस ने मिल कर मुंबई में मोर्चा निकाला। जबकि पुलिस ने मोर्चा निकालने की अनुमति देने से मना कर दिया था। (Maharashtra Opposition protests over voter list despite police ban)
जनवरी में महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका , नगर पालिका और पंचायतों के चुनाव होने हैं। इसलिए राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग (ईसी) की अवैध और दोषपूर्ण कार्यप्रणाली को उजागर करने के लिए आज मुंबई में एक विशाल संयुक्त सत्य मार्च का आह्वान किया है। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी है। विपक्षी दलों ने विशेष रूप से मतदाता सूची से लगभग 1 करोड़ फर्जी या डुप्लिकेट नामों को हटाने की मांग की है।
हालांकि संयुक्त विपक्ष के मोर्चे के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने भी मौन मोर्चा निकाला कर विपक्षी के धार को कुंद करने की कोशिश की है।




