Breaking News
ठाणे के रायते ब्रिज पर भीषण दुर्घटना 11 की मौत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
ठाणे- ठाणे के रायते ब्रिज पर आज 11.30 बजे हुई भीषण दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Horrific Accident on Thane’s Rayte Bridge; 11 Dead)
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना एक यात्री वैन और सिमेंट कंक्रीट मिक्सर के बीच हुई। तेज रफ्तार से चल रहे दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन में सवार यात्रियों में से 9 की जगह पर ही मौत हो गई।
घायल यात्रियों को वैन से निकाल कर अस्पताल ले जाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इस ह्दय विदारक दुर्घटना के कारण मृतकों के परिवारजनों में चीख पुकार मच गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है।




