Breaking News

बेस्ट हड़ताल से यात्री बेहाल, 2766 बसों में से 38 रोड पर निकली 

पथराव के बाद 6 वापस लौटीं 

 आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई।  बेस्ट उपक्रम की आधी रात से जारी हड़ताल ने यात्रियों के पसीने निकाल दिए हैं।  रोजाना 2766 बसों से 28 लाख यात्री सफर करते हैं। हड़ताल के कारण ज्यादातर बसें डिपो से बाहर ही नहीं निकली। हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले बेस्ट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने 38 बसों को निकाला लेकिन पथराव के बाद 6 बसें वापस डिपो लौट गई। बेस्ट प्रशासन के अनुसार केवल 32 बसे ऑन रोड हैं।
 बेस्ट की संयुक्त कामगार कृति समिति ने 18 की आधी रात से हड़ताल शुरू की है। हड़ताल को रोकने के लिए बेस्ट प्रशासन ने मेस्मा लगा दिया है। औद्योगिक न्यायालय ने भी हड़ताल पर रोक लगाई हुई है उसके बावजूद बड़ी संख्या में बेस्ट की बसें डिपो में ही कैद होकर रह गई हैं।
यहां तक कि “बेस्ट कामगार संयुक्त कृती समिति” से जुड़े कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रतिनिधित्व किए जा रहे बेस्ट उपक्रम के कर्मचारी तथा वेट लीज (Wet Lease) ऑपरेटरों के कर्मचारी भी मध्यरात्रि से हड़ताल में शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button