लगातार दूसरे दिन जारी रही BEST की हड़ताल बेस्ट कर्मचारियों और वेटलीज बस संचालाकों नोटिस
NEET परीक्षा के लिए एसटी से ली जाएंगी बसें

मुंबई। बेस्ट के कर्मचारी अधिकारी, पूर्व कर्मचारी और संविदा कर्मचारी 18 जून की आधी रात से अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल कब खत्म होगी अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। इससे लाखों यात्री विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। दूसरी ओर, रिक्शा और टैक्सी चालकों ने यात्रियों से अधिक किराया वसूल कर उन्हें लूट रहे हैं। सोमवार से होने वाले नीट परीक्षा को लेकर छात्रों की परेशानी को देखते हुए बेस्ट ने एसटी महामंडल से 100 बसें देने की गुहार लगाई है। इस बीच बसों में तोड़ फोड़ को लेकर मुंबई पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की है। 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। (BEST strike continues for the second consecutive day; notices issued to BEST employees and Wet-lease bus operators)
यात्रियों और “नीट” परीक्षा के छात्रों के लिए 163 एसटी बसों की व्यवस्था
——————————
BEST ने दावा किया है कि प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं कि BEST संयुक्त कामगार कृति समिति द्वारा बुलाई गई हड़ताल के कारण यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। हड़ताल से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम से यात्रियों की असुविधा से बचने के लिए 100 बसें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, रविवार, 21 जून को मुंबई के 63 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 30 हजार छात्र NEET परीक्षा देंगे। इन छात्रों की असुविधा से बचने के लिए, सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे और शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे के बीच 60 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है और डिपो प्रबंधकों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं, BEST ने यह जानकारी दी है। हालांकि, यदि BEST द्वारा वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था नहीं की जाती है, तो NEET परीक्षा देने वाले छात्रों को रिक्शा, टैक्सी, कैब जैसे महंगे वैकल्पिक वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि, यह समझा जाता है कि छात्र BEST कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से भयभीत हैं।




