मुंबई में तीसरे चरण में 311 सड़कों का आरसीसी के लिए जल्द जारी होगा टेंडर, 6,600 करोड़ होगी लागत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई को गड्ढा-मुक्त सड़कें देने के लिए BMC ने सीमेंट कंक्रीटिंग के 2 चरण पूरे किए हैं और अब तीसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। तीसरे चरण में 311 किलोमीटर सड़कों को आरसीसी किया जाएगा जिसकी लागत 6,600 करोड़ रुपए आंकी गई है।( Tenders for the RCC concreting of 311 roads in Mumbai under Phase 3 will be issued soon; the project will cost ₹6,600 crore)
मनपा आयुक्त अश्विनी भिडे ने मंगलवार को बैठक में निविदा जारी करने के निर्देश दिए। इसमें शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों की सड़कें शामिल हैं, जिसमें पश्चिमी उपनगरों की सड़कें ज्यादा हैं। पहले चरण की 380 करोड़ की 2 कंपनियों ने जो काम अधूरा छोड़ा था, उसे भी इसी में जोड़ा गया है। साथ ही सर्विस चैनल की वजह से अधूरी रह गई 215 सड़कों का काम भी होगा। तीसरे चरण की सड़कों का काम जनवरी 2027 से किया जाएगा।
पहले दो चरणों का स्टेटस
– कुल – 2,179 सड़कें, 715 KM
– पहला चरण – 307 KM, अक्टूबर 2023 से शुरू
– दूसरा चरण – 370 KM, अक्टूबर 2024 से शुरू
– कुल लागत – 17,000 करोड़ रुपए
– अब तक 1,589 सड़कों का काम 100% पूरा, 316 सड़कों का आंशिक पूरा, कुल 80% काम पूरा।
– डेडलाइन मई 2027 तक दोनों चरण पूरे करने का लक्ष्य।
चिंता वाली बात – 7 जोन में असमान काम
BMC ने मुंबई को 7 जोन में बांटा है।
– *जोन-1 (A, B, C, D, E वार्ड) -* कोलाबा, फोर्ट, मरीन लाइन्स, ग्रांट रोड, भायखला, वॉलकेश्वर। यहां सिर्फ 15% काम पूरा।
– *जोन-2 (F North, F South, G North, G South) -* सायन, माटुंगा, वडाला, परेल, दादर, माहिम, प्रभादेवी। यहां सिर्फ 8% काम पूरा, कोई प्रगति नहीं।
– बाकी 5 जोन में काम तेजी से चल रहा है।




