उत्तर प्रदेश

जौनपुर में ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

फसलों को भी हुआ नुकसान

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि से इलाके में ठंड बढ़ने के साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.
शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब अचानक से जिले कई इलाके में ओलावृष्टि ( आसमान से बर्फ के गोले) शुरु हो गई. इस ओलावृष्टि से अगैती सब्जी फसलों के अलावा खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.
https://youtu.be/NRw23jdsLGc
तेज हवा चलने से खड़ी फसल जमीन पर गिर गई.
ग्राम गुलरा निवासी पं. लल्लन पांडे ने बताया कि ओलावृष्टि 20 मिनट तक होती रही. ओलावृष्टि के बाद मौसम में बदलाव के कारण सर्द और भी बढ़ गई है. लोग घर में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button