एनआईए,ईडी की देश भर में छापेमारी, 106 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार
PFI के स्लीपर सेल को किया जा रहा गिरफ्तार

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA)और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देश भर में फैले आतंकवादियों के स्लीपर सेल की कमर तोड़ने के लिए आज बड़ा प्रहार किया है. (NIA, ED raid across the country, more than 106 suspects arrested) देश भर में अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
यह छापेमारी तामिलनाडु, केरल समेत 12 राज्यों में की गई है. जिन राज्यों में एनआईए ने छापेमारी की है उनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं.पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की ट्रेनिंग गतिविधियों, टेरर फंडिंग और लोगों को संगठन से जोड़ने के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है,
पीएफआई अध्यक्ष गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन शुरू
NIA और ED की संयुक्त कार्रवाई में मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमए सलाम के अलावा PFI के दिल्ली हेड परवेज अहमद के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में PFI कार्यकर्त्ताओं ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया.
कर्नाटक के मंगलुरु में भी NIA की छापेमारी के खिलाफ PFI और SDPI के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवल से एनआईए ने जिलाध्यक्ष को साथ लेकर दिल्ली चली गई. दो दिन पूर्व जरवल कस्बा में मोहल्ला सराय में पीएफआई की सभा हुई थी. जिसमें हजारों की भीड़ एकत्रित हुई थी. एनआईए की छापेमारी से जिले में हड़कंप मच गया.
जिले के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा दक्षिणी निवासी कमरुद्दीन उर्फ बब्बू पुत्र रसीद तेली पीएफआई का जिलाध्यक्ष है. जिलाध्यक्ष की ओर से दो दिन पूर्व कस्बे में मोहल्ला सराय स्थित मैरिज लान में पीएफआई की सभा कराई गई थी. जिसमें जनपद में साथ पड़ोसी जनपद में दो हजार से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे.
महाराष्ट्र से 20 कार्यकर्ता गिरफ्तारी
एनआईए एवं महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में PFI के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.
एनआईए के साथ मिलकर महाराष्ट्र एटीएस ने राज्य भर में पीएफआई से जुड़े 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. राज्य भर में कई स्थानों पर छापे मारे गए और लैपटॉप और फोन जब्त किए गए.

महाराष्ट्र ATS ने औरंगाबाद, पुणे, कोल्हापुर, बीड, परभणी, नांदेड़, जलगांव, जालना, मालेगांव, नवी मुंबई, ठाणे और मुंबई में बड़ी संख्या में छापे मारे. एक समुदाय के खिलाफ जहर बोने और राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के लिए मुंबई, नासिक, औरंगाबाद और नांदेड़ में IPC और UAPA की विभिन्न धाराओं में चार अपराध दर्ज किए गए हैं. अब तक पीएफआई से जुड़े 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
बिहार में भी छापेमारी
पूर्णिया स्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के प्रदेश स्तरीय कार्यालय में एनआईए की टीम ने दबिश दी है. सीमांचल के कई अन्य जिलों में भी एनआईए की टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है.बिहार में एनआईए की तीसरी बार रेड पड़ी है. पीएफआई टेरर मामले में केंद्रीय एजेंसी दो बार पहले भी अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर चुकी है.

जैक तनवर ने एनआईए की छापामारी में गिरफ्तार किए गए पीएफ आई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि एनआईए की कार्रवाई पर देश का आम मुसलमान क्या सोचता है. पोस्ट में ज्यादातर मुस्लिम का मानना है कि यह कार्रवाई बहुत पहले की जानी थी.




