Breaking Newsमुंबई

रानीबाग में पर्यटकों की भारी भीड़, दो बार बंद करना पड़ा प्रवेशद्वार

नए वर्ष के पहले दिन 32,820 पर्यटक,टूटे सभी रिकॉर्ड

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. मुंबई में नव वर्ष 2023 ( New year 2023) का उत्साह उपर से पहले दिन रविवार की छुट्टी के कारण लोग परिवार के साथ अपने घरों से बाहर (Huge crowd of tourists in Ranibagh) निकल आए. मुंबई प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर भारी भीड़ जमा हो गई. मुंबई के भायखला स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान एंड जू में ( Veermata Jijabai bhosle park and zoo)नववर्ष के पहले दिन 32 हजार 820 पर्यटकों ने भ्रमण किया. नए वर्ष में चिड़ियाघर आने वाले पर्यटकों का नया रिकॉर्ड बना है. इससे पहले 6 नवंबर, 2022 को एक दिन आने वाले पर्यटकों की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया है.

 

बीएमसी ने अभी हाल ही में वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान और चिड़ियाघर का जीर्णोद्धार किया गया है. यहां विभिन्न पक्षियों और जानवरों को लाया गया है. यहां पर पेंगुईन रखे गए हैं.  यह चिड़ियाघर न केवल मुंबई से बल्कि पूरे देश से पर्यटकों के लिए विशेष रूप से बच्चों के लिए आकर्षण बना हुआ है.

वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान एंड जू
नव वर्ष 2023 वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान एंड जू

कोविड काल के दौरान संक्रमण से बचाव के उपाय के रूप में बंद किया गया चिड़ियाघर, कोविड प्रतिबंधों की समाप्ति के बाद एक प्रमुख पर्यटक स्थल बन चुका है. यहां लगातार पर्यटकों की बढ़ती संख्या और राजस्व सृजन में वृद्धि हो रही है. विशेष रूप से सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों के दौरान इन पार्कों और चिड़ियाघरों में आने वाले लोगों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है.

 

इससे पहले छह नवंबर 2022 को इस चिड़ियाघर में एक दिन में रिकॉर्ड 31 हजार 841 पर्यटक आए थे. उस दिन बीएमसी के खजाने में करीब 11 लाख 12 हजार 925 रुपए का राजस्व जमा हुआ था. यह रिकॉर्ड आज (1 जनवरी, 2023) टूट गया है. आज इस चिड़ियाघर में एक ही दिन में 32 हजार 820 पर्यटक आए. इससे करीब 13 लाख 78 हजार 725 रुपए की राजस्व आय हुई.

 

चिडियाघर के निदेशक डॉ संजय त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं को किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए एक अलग टिकट खिड़की की व्यवस्था की गई थी क्योंकि पर्यटक रिकॉर्ड संख्या में प्रवेश कर रहे थे. रानीबाग में देखने पहुंचे पर्यटकों की इतनी भीड़ जुट गई कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी को अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों की तैनाती करनी पड़ी. पर्यटकों के प्रबंधन के दौरान मुख्य प्रवेश द्वार को अस्थायी रूप से दो बार बंद करना पड़ा.  मुख्य द्वार बंद होने के बाद, कुछ पर्यटकों को अनिच्छा से वापस जाना पड़ा.

 

Related Articles

Back to top button