Breaking Newsमुंबई

बड़ी खबर.. विक्रोली में भूस्खलन दो लोगों की मौत, बचाव कार्य में जुटे फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। मुंबई पूर्व उपनगर के विक्रोली में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। बचाव कार्य के लिए मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश के लिए यह हादसा हुआ है। बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूस्खलन की घटना रात 2.30 बजे हुई।  जनकल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट, विक्रोली (पश्चिम) में  पहाड़ी क्षेत्र से मिट्टी और पत्थर खिसककर एक घर पर गिरे, जिससे 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया जिससे से दो को मृत घोषित कर दिया गया। (Two people died in landslide in Vikhroli, fire brigade and NDRF engaged in rescue work)

राजावाड़ी अस्पताल के एएमओ डॉ. निखिल से जानकारी प्राप्त हुई कि 1) शालू मिश्रा, महिला (19 वर्ष),  सुरेश मिश्रा, पुरुष (50 वर्ष) को मृत अवस्था में लाया गया।  3) आरती मिश्रा, महिला (45 वर्ष) 4) ऋतुराज मिश्रा  पुरुष (20 वर्ष) का ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया इलाज कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button