ऋषभ पंत कार दुर्घटना में घायल/ कार जल कर राख/अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के सक्षम अस्पताल में चल रहा इलाज

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
Rishabh pant:. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh pant Accident) की सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. उनके सिर, हाथ, पीठ में चोट लगी है. पंत को दिल्ली के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ऋषभ पंत अपनी बीएमडब्ल्यू कार ड्राइव कर दिल्ली से रुड़की लौट रहे थे. कार डिवाइडर से टकरा कर नारसन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ऋषभ को सक्षम निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद ऋषभ पंत वापस अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान उनकी कार नारसन के पास डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में क्रिकेटर ऋषभ पंत को चोट आई है. 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T-20 क्रिकेट टीम में उनका चयन ना होने के बाद ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर ढंडेरा रुड़की लौट रहे थे.
सुबह 5:30 बजे बजे नारसन के पास
उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इंस्पेक्टर मंगलौर मनोज मनवाल ने बताया कि ऋषभ पंत दिल्ली से खुद गाड़ी चलाकर रुड़की आ रहे थे. नारसन के पास गाड़ी डिवाइडर टकराई. डॉक्टर ने बताया कि, उन्हें हल्की चोटें आई हैं. इस हादसे में पंत की कार में आग लग गई. कार जल बुरी तरह से जल गई है.




