Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

जिलाधिकारी, बीएमसी, पुलिस का संयुक्त एक्शन, माहिम के समुद्र में बनी अवैध मजार हटाया

शिवतीर्थ से मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दी थी चेतावनी, 12 घंटे के भीतर हुई कार्रवाई

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मुंबई शहर जिलाधिकारी, बीएमसी और मुंबई पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए माहिम खाड़ी में बनाए जा रहे नये हाजी अली को हटा दिया है. भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अवैध मजार को हटाने की कार्रवाई सुबह की गई. (Joint action of District Magistrate, BMC, Police removed illegal mausoleum built in sea of Mahim)

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने यह भी चेतावनी दी कि अगर एक महीने के भीतर इस धर्मस्थल को नहीं हटाया गया तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं पर भव्य गणेश मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

Joint action of District Magistrate, BMC, Police removed illegal mausoleum built in sea of Mahim
Joint action of District Magistrate, BMC, Police removed illegal mausoleum built in sea of Mahim

राज ठाकरे की चेतावनी के 24 घंटे के भीतर मुंबई कलेक्टर, बीएमसी और पुलिस की संयुक्त टीम ने आखिरकार इस अतिक्रमण को हटा दिया है. खाड़ी में मजार स्थल पर लगी हरी झंडी हटा दी गई है। साथ ही अनाधिकृत मजार को जेसीबी मशीन लगा कर तोड़ दिया गया. इस दौरान भारी पुलिस बल रखा गया था.
राज ठाकरे द्वारा कल चेतावनी जारी करने के बाद पुलिस ने कल संबंधित धर्मस्थल का दौरा किया था और उसका निरीक्षण किया था. जिलाधिकारी ने अनाधिकृत निर्माण को तत्काल हटाने का भी आदेश दिया था. इस अनाधिकृत निर्माण को हटाने के लिए सात लोगों की टीम बनाई गई थी. आज सुबह 8 बजे पुलिस, कलेक्टर प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर यह कार्रवाई की. अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा.
आधे घंटे में तोड़ी गई मजार

इस मौके पर नगर निगम के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से अनाधिकृत मजार को तोड़ दिया. सबसे पहले इस मजार पर लगे झंडे को हटाया गया. इसके बाद निर्णायक कार्रवाई की गई. यह ज्वाइंट ऑपरेशन महज आधे घंटे में किया गया.बताया जाता है कि इस स्थान पर दोबारा निर्माण न हो इसके लिए पुलिस व नगर पालिका नजर रखेगी. इस दौरान तोड़ फोड़ के दौरान किसी तरह की बाधा नहीं आई. कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

राज ठाकरे ने कल शिवाजी पार्क मैदान में सभा की थी. उस वक्त राज ठाकरे ने दावा किया था कि समाधि समुद्र में बनी है. उन्होंने ड्रोन से शूट किए गए श एक वीडियो भी दिखाया. साथ ही पुलिस को मजार के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक माह का समय दिया था. राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि अगर एक महीने में कार्रवाई नहीं हुई तो हम वहां गणपति का बड़ा मंदिर भी बनवा देंगे. इससे प्रशासन में खलबली मच गई थी. राज ठाकरे की चेतावनी के बाद महज 24 घंटे के अंदर मजार पर कार्रवाई की गई है.

Related Articles

Back to top button