Breaking Newsमहाराष्ट्रशिक्षा

महाराष्ट्र दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 98.11 प्रतिशत के साथ कोकण विभाग अव्वल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
Maharashtra SSC Result 2023: मुंबई. महाराष्ट्र कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया. इस बार भी 98.11प्रतिशत के साथ कोकण विभाग के अव्वल रहे. जबकि नागपुर विभाग 92.05 प्रतिशत के साथ सबसे निचले पायदान पर रहे. राज्य का कुल परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा. (Maharashtra 10th result declared, Konkan division tops with 98.11 percent)
वर्ष 2023 के लिए कुल 15,77,256 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. जिसमें 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां थीं.  परीक्षा 2 से 25 मार्च तक राज्य भर के 5,033 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट- mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org या msbshse.co.in पर परीक्षण परिणाम अपलोड किया है. छात्र इन वेबसाइटों पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.
महाराष्ट्र कक्षा 10 SSC 2023 परिणाम: 
विभागवार ऐसा रहा परिणाम
कोकण मंडल– 98.11
कोल्हापुर मंडल – 96.73
पुणे मंडल – 95.64
मुंबई मंडल – 93.66
औरंगाबाद मंडल– 93.25
अमरावती मंडल – 93.22
नासिक मंडल – 92.67
लातूर मंडल– 92.67
नागपुर मंडल-  92.05

Related Articles

Back to top button