Breaking Newsमुंबई

बांद्रा वर्ली सीलिंक पर भीषण दुर्घटना, 8 कारें आपस में टकराई, कई लोग घायल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. वर्ली बांद्रा सीलिंक पर रात 10 भीषण दुर्घटना होने की जानकारी प्राप्त हुई है. करीब 8 कारें आपस में टकरा कर एक दूसरे के उपर चढ़ गई. इस हादसे में 14 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.( Horrific accident on Bandra Worli Sealink, 8 cars collided with each other, many people injured)

यह दुर्घटना वर्ली से बांद्रा की तरफ जाने वाले लेन पर हुआ है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 6 से 8 कारें एक दूसरे के उपर चढ़ गई जिसमें 12 से 14 लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद सिलिंक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. घायलों के पास तक एंबुलेंस ले जाने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

मुंबई पुलिस घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. कारों को हटाने के बाद रास्ता साफ किया गया. इसमें करीब दो घंटे लग गए. घायलों में तीन की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है.

 

Related Articles

Back to top button