मुंबई से जौनपुर लोकसभा चुनाव लड़ने गए अशोक सिंह सहित 7 लोग गिरफ्तार
आचार संहिता के उल्लंघन में हुई गिरफ्तारी

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
जौनपुर. लाइन बाजार पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ( Ashok Singh Arrested) साहित 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है. (7 people arrested including Ashok Singh who went from Mumbai to Jaunpur to contest Lok Sabha elections)
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के को लेकर गहन अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे एवं अन्य ने वीआरपी ग्राउंड में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने पर अशोक सिंह सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. यह सभी वाहन संख्या UP 45 1033 खुली थार में जा रहे थे. इन सभी को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इन पर पर आदर्श आचार संहिता की धारा-143/145/149/188/290 भादवि व 207 एमवी एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
आशीष कुमार तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी निवासी निगोहा थाना बरसठी जिला जौनपुर
अशोक सिंह पुत्र स्व. चन्द्रपाल सिंह निवासी चतुर्भुज थाना बरसठी जनपद जौनपुर
अभय यादव पुत्र स्व. बल्ली शंकर यादव निवासी श्री रामसेवा सोसायटी गणेश नगर कांदिवली (पश्चिम) मुंबई, महाराष्ट्र
राज कपूर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी B-2 श्री मंगलम सोसायटी ब्रह्मपुर रोड वसई (पश्चिम) पालघर, महाराष्ट्र
सुजीत मिश्रा पुत्र स्व. भोलानाथ मिश्रा निवासी अनिल अपार्टमेन्ट फ्लोर, मुंब्रा ठाणे, महाराष्ट्र
धीरज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सुखलालगंज,जमालापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर
गोविन्द यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पसेवा देवकली थाना केराकत जनपद जौनपुर
अशोक सिंह जौनपुर जिले में लोकसभा चुनाव लड़ने गए थे. जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं. अशोक सिंह एवं उनके साथ 7 लोगों की गिरफ्तारी से जौनपुर पुलिस की इस कार्रवाई फर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. अशोक सिंह ने दावा किया था कि उनकी पार्टी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. अशोक सिंह पूर्व में बहुजन समाज पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं.