Breaking Newsमुंबई

इम्तियाज जलील की रैली को मुंबई पुलिस ने बेरंग लौटाया

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. अल्लाह के शान में गुस्ताखी के नाम पर तिरंगा रैली निकाल रहे रहे आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता  पूर्व सांसद इम्तियाज जलील की रैली को मुंबई पुलिस ने बेरंग लौटा दिया. मुंबई पुलिस ने दहिसर चेक नाका पर रैली को रोक दिया. इसके बाद किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई. रैली वहीं से वापस हो गई. (Mumbai Police turned back Imtiaz Jaleel’s rally empty handed)

रामगिरी महाराज के एक बयान के बाद मुस्लिम समाज रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है. रामगिरी को गिरफ्तार करने के लिए जलील संभाजी नगर से मुंबई चलो का नारा दिया था, वहां से रैली की शुरुआत हुई लेकिन मुंबई पहुंचने पर पुलिस ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी. इस कारण रैली वहीं से वापस हो गई. रामगिरी महाराज और भाजपा विधायक नितेश राणे पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.

वहीं रामगिरी महाराज ने इम्तियाज जलील के जले पर नमक छिड़क दिया. महाराज ने कहा कि जलील लोकसभा चुनाव हार गए थे, वे अपनी राजनीति चमकाने के लिए रैली निकल रहे हैं जिससे विधानसभा में चुनाव जीत सकें. मुंबई पुलिस विगत में घटी घटनाओं से सबक लेते हुए रैली को मुंबई में घुसने नहीं दिया. इसी तरह मुंबई पुलिस ने कानून व्यवस्था की समस्या का मामला बता कर मराठा रैली को भी मुंबई से बाहर ही रोक दिया था.

Related Articles

Back to top button