Breaking Newsमुंबई
बोट दुर्घटना, दो अब भी लापता, खोज में लगे चार हेलीकॉप्टर
देखें, मृतकों के नाम जिन्हें बचाया नहीं जा सका

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. बुधवार के बुचर आइलैंड के पास नीलकमल नाव दुर्घटना में 115 लोग डूब गए थे. इसमें से 105 लोगों को बचा लिया गया था. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. दो लोग अब भी लापता हैं जिनकी खोज के लिए नौसेना के चार हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, 1 तटरक्षक बल की नाव और तीन अन्य समुद्री नावों को लगाया गया है. बचाव अभियान कर शाम से ही चल रहा है. (Boat accident update, two people still missing, four helicopters engaged in search)
18.12.2024 को लगभग 3, 55 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट को नौसेना की एक स्पीड बोट ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि नीलकमल बीच से टूट कर पलट गई. 80 सवारी की क्षमता वाली बोट में 113 लोग सवार थे.
जिस जगह टक्कर हुई वह स्थान मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अंतर्गत आता है. नौसेना ने कहा कि कारंजा में जहाज नीलकमल नाव से टकरा गया जब पायलट ने जहाज के इंजन का परीक्षण करते समय उस पर से नियंत्रण खो दिया. तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस के समन्वय से फंसे हुए पर्यटकों की खोज और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. बचाव अभियान में 4 नौसैनिक हेलीकॉप्टर, 11 नौसैनिक जहाज, एक तट रक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस नौकाएं शामिल थीं.
जैसे ही बीएमसी आपातकालीन प्रबंधन विभाग को घटना की जानकारी मिली, नौसेना अधिकारियों के समन्वय से 108 चिकित्सा सहायता सेवाओं की 14 एम्बुलेंस को तुरंत नौसेना डॉकयार्ड के लिए रवाना किया गया. महाराष्ट्र सरकार के जेजे, जीटी और सेंट जॉर्ज अस्पतालों के दुर्घटना विभागों के साथ-साथ मुंबई में मनपा के नायर अस्पताल और निजी बॉम्बे अस्पताल को सतर्क कर दिया गया.
नीलकमल नाव और नेवल क्राफ्ट पर सवार कुल 105 लोगों को सभी बचाव प्रणालियों के माध्यम से बचाया गया और इलाज के लिए जेएनपीटी, आईएनएचएस संघानी अस्पताल करंजा, सेंट जॉर्ज अस्पताल, अश्विनी नौसेना अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों में अहिरे परिवार के तीन सदस्य भी हैं जिनमें माता पिता और एक बच्चा भी था.
मृत व्यक्तियों के नाम
1) निधीश राकेश अहिरे 08 वर्ष (नासिक)
2) राकेश नानाजी अहिरे 34 (नासिक )
3) हर्षदा राकेश अहिरे 31 ( नासिक)
4) माही साईंराम पावरा 03 ( धुलिया)
5) सफीन अशरफ पठान 34 ( गोवा)
6) प्रवीण राजनाथ शर्मा 34 (आंध्रप्रदेश)
7) महेश महादेव केशलीकर 33 (बदलापुर ठाणे)
6) प्रवीण राजनाथ शर्मा 34 (आंध्रप्रदेश)
7) महेश महादेव केशलीकर 33 (बदलापुर ठाणे)
8) मोहम्मद रहमान कुरेशी 35 (बिहार)
9) रमारती देवी गुप्ता 50 (नालासोपारा)
10) महेंद्र विजय सिंह शेखावत 31 (नेवीनगर)
11) प्रज्ञा विनोद कांबले 39 (नेरुल नवी मुंबई)
12) टी दीपक 44 (नौसेना)
13) दीपक नीलकंठ वाकचौरे 50 (गोवंडी)
9) रमारती देवी गुप्ता 50 (नालासोपारा)
10) महेंद्र विजय सिंह शेखावत 31 (नेवीनगर)
11) प्रज्ञा विनोद कांबले 39 (नेरुल नवी मुंबई)
12) टी दीपक 44 (नौसेना)
13) दीपक नीलकंठ वाकचौरे 50 (गोवंडी)